फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवाओं ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं को किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माई भारत अभियान के तहत बैरी दड़ोलां में जिला स्तरीय कार्यक्रम माई भारत की उमंग, दिवाली के दीपों के संग आयोजित किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर यूथ क्लब के सहयोग से हुए आयोजन में युवाओं ने दीपोत्सव के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति से जोड़ना रहा। जिला युवा अधिकारी आशीष गौतम ने युवाओं से कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त और ऊर्जावान होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने माई भारत पोर्टल के महत्व की जानकारी देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर यूथ क्लब के प्रधान मुनीश कुमार और क्लब के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवाओं ने नशामुक्ति जागरूकता और दीपोत्सव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन दीपोत्सव और नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें