फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के आरोपी को दो लाख के मुचलके पर जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट में वाहन से बरामद हुई थी 12.4 ग्राम हेरोइन, विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र में 12.4 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जमानत दे दी है। मामले में दो सह आरोपियों को पहले ही जमानत मिलने और जांच लगभग पूरी होने के आधार पर अदालत ने समानता के सिद्धांत के तहत आरोपी को दी है।
25 सितंबर 2026 को स्वारघाट थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें एक वाहन से 12.4 ग्राम हेरोइन बरामद होने का आरोप है। वाहन में आरोपी के साथ एक महिला भी सवार थी। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की ओर से महिला के बैंक खाते में 19 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के बीच संपर्क के साक्ष्य के तौर पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों और व्हाट्सएप व फोन पर हुई बातचीत का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की ओर से अदालत में दलील दी कि बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक मात्रा से कम है और जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में उसे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने कहा कि दूसरे मामले का लंबित होना अपने आप में जमानत से इनकार करने का आधार नहीं हो सकता। साथ ही, मामले के दो सह आरोपियों को पहले ही जमानत मिलने और जांच लगभग पूरी होने को ध्यान में रखते हुए आरोपी को राहत दी गई। अदालत ने आरोपी को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें