फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवक मंडल ने चलाया सफाई सफाई अभियान

Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बम्म में आयोजित सफाई अभियान में भाग लेने वाले सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बम्म में सार्वजनिक स्थलों पर की गई सफाई
विज्ञापन

लोगों को दिया क्षेत्र को साफ रखने का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत बम्म के आदर्श युवक मंडल बम्म की ओर से मेरा युवा भारत बिलासपुर के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत युवक मंडल और महिला मंडल के सदस्यों ने क्षेत्र में सफाई की।
विज्ञापन

युवक मंडल बम्म प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया। अभियान के तहत युवक मंडल के सदस्यों ने सामुदायिक स्थानों, विद्यालय परिसर, मंदिर परिसर और सार्वजनिक मार्गों पर स्वच्छता कार्य किया। साथ ही स्थानीय लोगों को एकत्र कर उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आस-पास सफाई पर ध्यान दे, तो समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। अभियान के दौरान युवाओं ने नारे और जन-जागरूकता संदेश भी दिए। अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर युवक मंडल ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस मौके पर पंचायत प्रधान मनीष शर्मा, अश्विनी कुमार, सूर्यांश, महिला मंडल प्रधान रजनी ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें