फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के मामले में पंजाब के युवक को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सह आरोपियों के बयान और बैंक खातों में लेनदेन के आधार पर बनाया था आरोपी, विशेष अदालत ने स्वीकार की याचिका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मोटरसाइकिल से 8.23 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में सह आरोपियों के बयान और बैंक खातों में ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर आरोपी बनाए गए पंजाब निवासी युवक को विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सदर थाना क्षेत्र में नाके के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 8.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पूछताछ में दोनों ने रोपड़ में एक अज्ञात व्यक्ति से 15 हजार रुपये में चिट्टा खरीदने की बात कही थी। जांच में उनके बैंक खातों से पंजाब निवासी युवक के खाते में सात हजार, 300 और 700 रुपये ऑनलाइन भेजे जाने का पता चला। इसी आधार पर उसे मामले में आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी के कब्जे से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ और वह घटनास्थल पर भी मौजूद नहीं था। उसे केवल सह आरोपियों के बयानों के आधार पर फंसाया गया है। वहीं, सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ चार अन्य आपराधिक मामले लंबित होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि बरामद चिट्टे की मात्रा व्यावसायिक मात्रा से कम है, इसलिए एनडीपीएस अधिनियम की धारा 37 की कठोर शर्तें लागू नहीं होतीं। सह आरोपी का पुलिस के समक्ष दिया गया बयान अपने आप में स्वतंत्र और ठोस साक्ष्य नहीं है। बैंक लेनदेन का वास्तविक उद्देश्य मुकदमे की सुनवाई के दौरान तय होगा। अदालत ने यह भी माना कि जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी को हिरासत में रखने का कोई उपयोगी उद्देश्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें