- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने पंजाब के एक युवक को 1.85 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खेडी खड चौक के पास एक स्कूटी चालक युवक को पुलिस ने जांच के लिए रोका और उससे पूछताछ की। पूछताछ करने पर युवक घबरा गया और शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 1.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान लवदीप सिंह (23) निवासी गांव व डाकघर गंगूवाल तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।