फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरकर युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरघेल के समीप पुल से गिरकर 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार गांव बल्ह डटवाल तहसील भोरंज के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में भराड़ी थाना में केस दर्ज किया गया है।
अजय कुमार शिमला से वापस अपने घर आ रहा था। तरघेल के पास अजय का एक दोस्त उसे बाइक पर लेने आया था। बीती रात करीब 9.00 बजे अजय तरघेल पहुंचा और अपने दोस्त से बातें करने लगा। इसी दौरान अजय लघुशंका के लिए पुल की ओर गया और अंधेरा होने के कारण एकाएक पुल से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सिर और अन्य जगहों पर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के दोस्त ने पुलिस को बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 9.00 बजे हुआ। अजय एकाएक पुल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह दौड़ कर पुल के नीचे पहुंचा तो देखा कि उसके सिर से खून निकल रहा था और उसकी सांस रुक गईं थीं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल ठाकुर ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें