बिलासपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार बिलासपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन करवा रहा है। जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विविध अध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगों को जागरूक करना और जिले के युवा कलाकारों, लेखकों, फोटोग्राफरों और वक्ताओं की प्रतिभा को निखारना है।
21 सितंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव होगा। उत्सव में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम में 6 तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
इनमें युवा कलाकार शिविर, युवा कविता लेखन शिविर, फोटोग्राफी, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में युवा प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। उत्सव में केवल वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जो बिलासपुर जिले के स्थायी निवासी हो और आयु 15 से 29 वर्ष हो। इच्छुक प्रतिभागी विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के कार्यालय बिलासपुर से फार्म लेकर करवा सकते है। इसकी अंतिम तिथि 17 सितंबर है।
--