फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नए युवाओं को जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस चला रही अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकसभा चुनावों को लेकर बिलासपुर में आयोजित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत नए युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह बात यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी निगम भंडारी ने बिलासपुर में आयोजित यूथ कांग्रेस की बैठक में कही।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस की ओर से वीरवार को बिलासपुर में बैठक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान निगम भंडारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस की ओर से युवा वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक इसमें करीब 5000 युवाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भी युवाओं की मुख्य भूमिका रही थी और इस बार भी युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए युवा कांग्रेस युवाओं को जोड़ने में लगी हुई है। इसे लेकर हर महीने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला कार्यकारिणी से उनके कार्यों का ब्यौरा लिया जा रहा है और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत युवाओं को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन रोजगार देने की जगह रोजगार छीन लिया गया है। ऐसे बहुत सारे मुद्दों को लेकर युवाओं को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। बैठक में जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिला युवा कांग्रेस की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय देवराज नेगी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी विनीत कंबोज, सह प्रभारी योगेश हांडा, अंकुश ठाकुर, वीरेंद्र संधु, कमल किशोर और कुलबीर भड़ोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें