फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जन्मदिन मना रहे युवकों की डंडों से की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत पर घुमारवीं थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं थाना क्षेत्र के पीपलूघाट में जन्मदिन मना रहे चार युवकों की कुछ व्यक्तियों ने डंडों से पिटाई कर दी। एक युवक ने मामले की शिकायत थाने में में दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सोनू कुमार पुत्र गांव दरोला डाकघर हवाण तहसील घुमारवीं बिलासपुर ने बताया है कि शनिवार रात पीपलूघाट में एक दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। जब वहां से अन्य तीन दोस्तों के साथ घर जाने लगा तो चुवाड़ी गांव के कुछ व्यक्ति वहां पर आ गए। उन्होंने रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने लात-मुक्कों, डंडों और किसी तेजधार हथियार से हमला किया। वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे। मारपीट से चोट लगने के कारण वह जंगल में जाकर बेहोश हो गया था। उसे रविवार सुबह होश आया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें