फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एकादशी पर लढ़यानी गांव में युवाओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
-राहगीरों को बांटे तरबूज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत लढ़यानी गांव के युवाओं ने एकादशी के मौके पर ठंडे पानी की छबील और तरबूज का भंडारा लगाया। युवाओं ने राहगीरों और आते-जाते वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा मीठा पानी पिलाया और तरबूज खिलाया। पंचायत गतवाड़ के उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से तापमान बहुत बढ़ गया है। इसके चलते लढ़यानी गांव के युवाओं ने छबील लगाई और राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाया व तरबूज खिलाया। इस दौरान प्रचंड गर्मी से निजात दिलवाने के लिए बारिश की प्रार्थना भी की। उन्होंने बताया कि गांव के युवा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। युवाओं ने इस छबील में बढ़चढ़कर भाग लिया और ग्रामीणों सहित अन्य लोगों को रोककर उन्हें ठंडा पानी पिलाया। इस पर डॉ. रवि शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, सुरेश शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, कश्मीरी लाल और सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें