Youth arrested with chitta near Ghumarvin
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस ने गश्त के दौरान भगेड़ के पास एक युवक से 3.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। घुमारवीं थाना में युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना से एक टीम देर रात्रि घुमारवीं क्षेत्र के छोटा भगेड़ की तरफ गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस टीम भगेड़ पर पहुंची तो एक युवक सामने से आ रहा था। पुलिस को देख युवक घबरा गया और भागने लगा।
थोड़ी दूरी पर पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर युवक से चिट्टा बरामद हुआ है। वजन करने पर यह 3.62 ग्राम निकला है। युवक की पहचान सन्नी (21) गांव व डाकघर भगेड़ तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।