Youth arrested with Chitta near Bilaspur bus stand
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास एक युवक से 9.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे को कब्जे में लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल के लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम बस स्टैंड बिलासपुर के पास गश्त पर थी। एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। भागते समय जेब से युवक ने कोई वस्तु फेंकी। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर युवक को काबू कर लिया।
फेंकी गई वस्तु को उठाकर चेक किया तो यह चिट्टा निकला। डीएसीपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान निशांत ठाकुर (28) निवासी दयाल सिकोह तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।