बिलासपुर। पुलिस ने कार में सवार युवक और युवती को 2 किलो 416 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है। सदर थाना पुलिस ने रविवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी चौक के पास नाका लगाया था। इस बीच बिलासपुर शहर की ओर से आ रही कार को रोका गया।
कार सवार युवक और युवती पुलिस को देख घबरा गए। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो पीछे की सीट के नीचे रखी 2 किलो 416 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी चालक की पहचान महेश कुमार (29) निवासी गांव जेस्टा, डाकघर ठेला, तहसील भुंतर कुल्लू के रूप में हुई है। युवती भी कुल्लू की रहने वाली है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।