फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वोल्वो बस में 12.10 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ मंडी ने मल्यावर में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसटीएफ मंडी की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मल्यावर में एक युवक को 12.10 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को एसटीएफ मंडी की टीम ने बलोह संपर्क सड़क मल्यावर में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 12.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आदित्य ठाकुर (22) निवासी गांव मैहन, डाकघर खलाणू, तहसील कोटली, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें