फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में युवाओं को मिल रही नई दिशा

Thu, 21 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अदाणी फाउंडेशन के तहत संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बरमाणा में प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस
विज्ञापन
अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बरमाणा में 252 से अधिक विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मीडिया कर्मी और पुलिस अधिकारी भी ले रहे हैं प्रशिक्षण
सुरक्षा, कृषि, मीडिया और आपदा प्रबंधन में बढ़ रहा ड्रोन तकनीक का उपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आधुनिक तकनीक के दौर में ड्रोन उद्योग तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र बनकर सामने आ रहा है। युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन के तहत संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बरमाणा द्वारा ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। संस्थान में अब तक 252 से अधिक विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन संचालन, उड़ान संबंधी सुरक्षा मानकों, तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को आधुनिक उपकरणों के माध्यम से ड्रोन उड़ाने और उसके सुरक्षित संचालन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में लगातार बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। वर्तमान समय में ड्रोन का उपयोग सुरक्षा और निगरानी, मीडिया कवरेज, कृषि कार्यों, सर्वेक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि युवाओं के साथ-साथ मीडिया कर्मी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन के सहायक उपाध्यक्ष शोनू जॉर्ज ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें