फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के तीन दिन बाद युवक की मौत

Mon, 18 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शाहतलाई के तहत पंचायत बड़गांव के गांव टीहरा निवासी 34 वर्षीय युवक राजकुमार की कथित पिटाई के तीन दिन बाद मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। लेकिन, मृतक के चाचा नारायण सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

जानकारी के अनुसार लड़के के चाचा नारायण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव टीहरा के राजकुमार सुपुत्र सुखराम के घर में 15 जनवरी को आग लग गई थी।

ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। चार लोग उसी रात उनके घर में आए और राजकुमार से आग की घटना को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

इस पर उन्होंने राजकुमार को बुरी तरह से पीट डाला। घायल अवस्था में राजकुमार को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में उपचार के लिए ले गए। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद उसे चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। नारायण सिंह ने बताया कि पिटाई के कारण घायल हुए राजकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

नारायण सिंह ने बताया कि राजकुमार के पिता सीधे साधे व्यक्ति हैं और इसका फायदा उठाकर उनके रिश्तेदार शव का अंतिम संस्कार करवाना चाहते थे।

थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के चाचा नारायण सिंह और नंद लाल सहित ग्रामीणों ने इस संदर्भ में जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के पास लिखित शिकायत पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें