फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवक के गले पर नुकीली चीज से किया हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- भूमि विवाद में हुआ झगड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- शहर के डियारा सेक्टर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में हुए झगड़े में एक युवक गले पर नुकीली चीज लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़ा दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डियारा सेक्टर में शनिवार को एक घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच निर्माण करा रहे व्यक्ति और उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार में जमीन विवाद को बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट तक जा पहुंची। इस मारपीट में युवक के गले पर किसी नुकीली चीज से हमला हुआ। इससे वह खून से लथपथ हो गया। घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल की पहचान गौरव पुत्र धनीराम निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा रूप में हुई है। घायल युवक डियारा सेक्टर स्थित अपने मामा के घर आया था। पुलिस ने आरोपी डियारा सेक्टर निवासी परवेज अख्तर, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें