फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तू मुझे कबूल मैं तुझे कबूल पर थिरका घुमारवीं

Thu, 09 Apr 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कुमार साहिल। संवाद
विज्ञापन
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल ने लूटी महफिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से कुमार साहिल के नाम रही। जैसे ही कुमार साहिल मंच पर पहुंचे, पूरा मेला परिसर तालियों से गूंज उठा। उन्होंने एक के बाद एक हिंदी और पंजाबी गानों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माहौल ऐसा बन गया कि हर उम्र के लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाए।
कुमार साहिल ने अपने अंदाज में लारे, तू मुझे कबूल, दूजा फेर जट्ट दा प्यार गोरिये, गड्डी विच बेस चलदा, ओम देवा देवा, इलाही मेरा जी, तैनूं मैं लव करदा, सूरज डूबा है यारों और डायमंड दी झांझर जैसे लोकप्रिय गीतों को गाकर दर्शकों को खूब रिझाया। हर गीत के साथ दर्शकों का उत्साह और बढ़ता गया और पूरा पंडाल एक बड़े संगीत समारोह में तब्दील हो गया। इस सांस्कृतिक संध्या में अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। इनमें आशीष आर्ट्स ग्रुप बैंड, नितिन कौशल, वैशाली पालमपुर, इशिका चौधरी (सुंदर नगर), राकेश शर्मा (शिमला), सुखदेव ओहड़, इंद्रा पॉल, रमेश कटोच, दिनेश गुप्ता (मंडी), विजय ठाकुर, अजय धर्माणी, डॉ. अनेक राम संध्यान, डॉ. नेहरू राम संध्यान, केतनूर दीन, संजीव धीमान, जितेंद्र, कर्ण आर्य, रजिया बेगम, प्रिंस कपिल और डैनी राणा जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश शिव परियोजना के निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि रजत बायोटेक के डायरेक्टर विनोद सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम गौरव चौधरी ने दोनों अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सोनिका धर्माणी, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, एपीएमसी प्रधान सतपाल वर्धन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें