फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में योगराज, पोस्टर मेकिंग में काजल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठल जगल स्कूल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

किशोर-किशोरियों का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी : दीप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल जगल में किशोर स्वास्थ्य दिवस और सर्वाइकल वैक्सीनेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में योगराज ने पहला, राधा ने दूसरा और अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में काजल प्रथम, आर्यन द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, हार्मोनल परिवर्तनों और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को शामिल किया गया है, चाहे वे ग्रामीण क्षेत्र से हों या शहरी क्षेत्र से।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत किशोरों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य, नशा, रक्ताल्पता और गैर संचारी रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी किशोर-किशोरियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए ताकि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर सकें।
दीप कुमार ने कहा कि कुछ युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं, जो परिवार और समाज के लिए चिंता का विषय है। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि शारीरिक श्रम और स्वस्थ जीवनशैली ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने किशोरावस्था में बढ़ रही स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे आपसी हिंसा, पानी में डूबने की घटनाएं, डिप्रेशन, एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस बी और सी जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही एड्स, टीबी, हाइपरटेंशन और हेपेटाइटिस से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए 14416 टोल फ्री नंबर पर सहायता और जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें