घुमारवीं के बड़ोटा में आयोजित छिंज में विजेता पहलवान को bनाम देते राजेंद्र गर्ग।संवाद
- फोटो : BILASPUR
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बड़ोटा (हारकुकार) गांव में दंगल करवाया गया। सीधी कुश्तियों में दीपा और खली चिका के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मुल्लापुर के दीपा पहलवान विजयी रहे। इसके अलावा दीपक ने ईरानी को हराकर सीधी कुश्ती जीती।
अंडर-19 माली में समोह के प्रिंस ने चैहड़ के सोनू को हराकर खिताब जीता। छोटी माली में झज्जर के मोलू ने मोहाली के गगन को हराकर खिताब जीता। बड़ी माली का खिताब पंजाब के चमकौर ने घुमारवीं के संदीप को हराकर जीता। दंगल में मुख्यातिथि के रूप में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राकेश चोपड़ा, संजय कुमार, गुलशन, तिलक राज, राजेश आदि मौजूद रहे।