फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के राजू पहलवान ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
चांदपुर में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को गुर्ज देकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। चांदपुर में हनुमान अखाड़ा दंगल कमेटी बल्ह बल्हवाणा ने दंगल का आयोजन किया। अंडर-15, 17, 21, महिला केसरी और बड़ी माली के लिए 120 पहलवानों में मुकाबले हुए। पंजाब के राजू पहलवान ने बड़ी माली जीती। विजेता पहलवान को 21,000 रुपये और गुर्ज इनाम में दिया गया। वहीं, महिला केसरी का खिताब बिलासपुर की सोनिका ने जीता। उसे 7,100 रुपये नकद और गुर्ज इनाम में दिया गया।
विज्ञापन

अंडर-15 में करण विजेता और मंडी के सौरभ उपविजेता रहे। अंडर-17 में मंडी के सिद्धार्थ विजेता और चांदपुर के आदित्य उपविजेता रहे। अंडर-21 में लखनपुर के ललीत विजेता और मंडी के जयदेव उपविजेता रहे।
कमेटी के सलाहकार एवं मीडिया संयोजक पंकज ठाकुर ने कहा कि हनुमान मंदिर बल्ह बल्हवाणा से शोभा यात्रा निकाली गई। दोपहर एक बजे से दंगल की शुरुआत हुई। कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौहान ने बिलासपुर वासियों को दंगल के आयोजन के लिए बधाई दी। कमेटी ने इलाके के वरिष्ठ नागरिकों को भी समानित किया। इस मौके पर सुनील चौहान, रिशव डोगरा, नरेंद्र चौहान, राजेंद्र, इंद्र डोगरा, कमल गौतम, सुरेश महाजन, आशीष ढिल्लों, कुबेर ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश ठाकुर, रामलाल चंदेल और देवी राम चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें