फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारण बताओ नोटिस के बाद हुई वर्करों की बहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। ग्वाल्थाई औद्योगिक क्षेत्र में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन के खिलाफ कंपनी के अधिकारी संजीव कुमार ने अपना पक्ष रखा है। कंपनी के अधिकारी ने बयान जारी कर धरना-प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन

संजीव कुमार ने कहा कि गत दिवस विधायक राम लाल ठाकुर तथा केके कौशल तथा अन्य इंटक तथा एटक के नेताओं ने कंपनी के कर्मचारी प्रदीप कुमार तथा विक्रम के निष्कासन पर धरना दिया, वह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है। कंपनी ने अभी तक इन दोनों कर्मचारियों को निकाला ही नहीं है। क्योंकि इन का मामला अब लेबर कार्यालय बिलासपुर में विचाराधीन है तथा कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारी प्रदीप कुमार द्वारा जिलाधीश को प्रेषित पत्र को दर्शाते हुए कहा कि प्रदीप सहित अन्य 9 कर्मचारियों को कंपनी ने ड्यूटी पर बुलाया था। प्रदीप कुमार तथा अन्य 9 कर्मचारी कंपनी में नहीं आ रहे थे तथा उन्हें कारण बताने को कहा गया था। प्रदीप तथा विक्रम को छोड़कर सभी कर्मचारियों ने कारण बताया तथा उन्हें ड्यूटी पर रख लिया।
संजीव ने कहा कि दोनों वर्कर बाद में सफाई तथा सैनिटाइजेशन का बहाना लेकर जिलाधीश तथा लेबर कार्यालय में चले गए। अब दोनों की बहाली का फैसला लेबर कार्यालय से ही होगा, उसके बाद ही कंपनी में रखा जाएगा। कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान राम पाल ने कहा कि उन्हें और उनके साथियों को कंपनी ने ड्यूटी करने से पहले नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण के बाद कंपनी ने उन्हें बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें