घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र का एक युवक कोरोना वायरस से जंग जीत कर घर लौटा है। परिवार, स्थानीय लोगों व नगर परिषद के नुमाइंदों ने युवक का भव्य स्वागत किया। युवक अपने भाई के साथ 15 जून को दिल्ली से लौटा था।
स्थानीय प्रशासन द्वारा 15 जून को युवक को घुमारवीं में संस्थागत क्वंारटीन किया गया था। जहां युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उपचार के लिए उसे कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर ले जाया गया। सोमवार शाम युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार दोपहर अपने घर आईपीएच कॉलोनी पहुंचा। जहां उसका लोगों ने भव्य स्वागत किया। युवक के भाई विक्की चंदेल ने कहा कि छोटा भाई जो कोरोना से जंग जीत कर आया, बहुत ही अविश्वसनीय पल है।