फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल उपमंडल में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज

Thu, 20 Nov 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला में स्मार्ट मीटर लगाता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पहले चरण में बदले जाएंगे 300 यूनिट से अधिक खपत वाले मीटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपमंडल नम्होल में इन दिनों बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है। उपमंडल में कुल 15,500 बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें लगभग 12,000 घरेलू तथा करीब 3,000 कमर्शियल, अस्थायी, कृषि व जल शक्ति विभाग से जुड़े उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पहले चरण में वे उपभोक्ता शामिल किए गए हैं, जिनके घरों या प्रतिष्ठानों में बिजली खपत 300 यूनिट से अधिक है। इनका मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य सभी उपभोक्ताओं के मीटर चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे। इससे पहले विभाग ट्रांसफार्मरों में लगे पुराने मीटर भी बदल चुका है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिल वितरण संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी, क्योंकि विभाग की टीम को अब घर–घर जाकर बिल देने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ता अपने बिजली बिल वेबसाइट hpsebl.com या प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाने वाले मोबाइल एप पर देख सकेंगे। बिल हर महीने की पहली तारीख को ऑटोमेटिक उपभोक्ताओं के खाते में उपलब्ध हो जाएगा। इससे कई महीनों के इकट्ठे बिल आने से भी छुटकारा मिलेगा। स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने में भी कारगर होंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता का रिकॉर्ड स्मार्ट मीटर में दर्ज हो जाता है, जिससे विभाग तुरंत कार्रवाई कर सकेगा। विद्युत उपमंडल नमहोल के सहायक अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि उपमंडल में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें