फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीन-चार किमी टारिंग के बाद थमा काम, बाकी सड़क पर गड्ढों का जाल

विज्ञापन
हेमराज शर्मा
विज्ञापन
ब्रह्मपुखर-नलवाड़ सड़क वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई से मंजूर हुए हैं पांच करोड़

गोपाल शर्मा
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर से नलवाड़ तक करीब आठ किलोमीटर सड़क इन दिनों बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे, उखड़ी टारिंग और उड़ती धूल वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क सुधार के लिए राशि मिलने और टारिंग का काम शुरू होने के बावजूद पूरा मार्ग अब तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। करीब तीन से चार किलोमीटर हिस्से में वर्ष 2025 में टारिंग करवाई गई थी, जबकि शेष सड़क आज भी मरम्मत का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार सड़क के सुधार के लिए एनएचएआई की ओर से लोक निर्माण विभाग को करीब पांच करोड़ रुपये मंजूर किया गया था। इसके बाद टारिंग के लिए करीब 2.50 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया। उपलब्ध राशि से वर्ष 2025 में करीब तीन से चार किलोमीटर सड़क पर टारिंग का काम करवाया गया। इसके बाद राशि समाप्त होने के कारण शेष हिस्से का काम नहीं हो पाया। अब सड़क के खराब हिस्सों पर पैचवर्क के सहारे काम चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर जिस हिस्से में टारिंग करवाई गई थी, वहां भी अब कई जगह सड़क उखड़ने लगी है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, जहां टारिंग नहीं हुई है, वहां बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। गड्ढों को भरने के लिए समय-समय पर पैचवर्क तो किया जाता है, लेकिन भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण स्थिति फिर बिगड़ जाती है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल नम्होल के सहायक अभियंता जगत राम ठाकुर ने कहा कि 2.50 करोड़ रुपये की राशि आई थी। उससे जितनी टारिंग होनी थी, उतनी करवा दी गई है। सड़क का जो कार्य शेष रह गया है, वह राशि उपलब्ध होने पर करवाया जाएगा। उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक राकेश यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग पहले करवाए गए कार्य का उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूटी)। इसके बाद विभाग शेष राशि ले सकता है। संवाद
विज्ञापन


ट्रकों से उड़ती है धूल

इस सड़क मार्ग पर सीमेंट कंपनी की ओर आने-जाने वाले भारी ट्रकों की भी आवाजाही रहती है। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क पर धूल उड़ती है। इससे आसपास के लोगों और सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की टारिंग पूरी होने से धूल की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है।

रात के समय गड्ढों से हादसे का खतरा

ब्रह्मपुखर के आसपास कई स्थानों पर सड़क की हालत ज्यादा खराब है। दिन के समय तो वाहन चालक गड्ढों को देखकर किसी तरह बच निकलते हैं, लेकिन रात में स्थिति ज्यादा जोखिम भरी हो जाती है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण गड्ढे अचानक सामने आते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है।

इनसेट

विभाग को शेष सड़क की जल्द करवानी होगी टारिंग

ग्राम पंचायत जुखाला के प्रधान हरिराम धीमान ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने से पंचायत क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। टारिंग का काम शुरू होने से लोगों को उम्मीद जगी थी, लेकिन पूरा काम नहीं हो पाया। विभाग को शेष सड़क की टारिंग जल्द करवानी चाहिए।

स्थानीय निवासी रामदास ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। भारी वाहनों के गुजरने से धूल भी बहुत उड़ती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों से बचने के चक्कर में दूसरी ओर चले जाते हैं। सड़क की हालत जल्द सुधारी जानी चाहिए।

हेमराज शर्मा ने कहा कि जहां टारिंग हुई थी, वहां भी अब कई जगह सड़क उखड़ने लगी है। पैचवर्क से कुछ समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन समस्या दोबारा सामने आ जाती है। पूरी सड़क की गुणवत्ता के साथ मरम्मत जरूरी है।
विज्ञापन


हरिराम ठाकुर ने कहा कि सड़क पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। धूल से दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी है। विभाग को शेष राशि का इंतजाम कर जल्द सड़क का काम पूरा करना चाहिए।

हेमराज शर्मा

हेमराज शर्मा

हेमराज शर्मा

हेमराज शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें