फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें : विवेक

विज्ञापन
जड्डू कुलज्यार स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में बच्चों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्
विज्ञापन
जड्डू कुलज्यार स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलज्यार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
अतिरिक्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनसमूह का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कुमार ने विद्यालय के मेधावी और होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है और विद्यार्थियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।
विवेक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में भी शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने के लिए सकारात्मक प्रयास किए गए हैं तथा आने वाले समय में प्रदेश सरकार के माध्यम से विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रघुवीर सिंह, करतार सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेश कुमार, जगदीश भड़ोल, विशाल कुमार, विशन दास, सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें