फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनोड़ा में महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन ने आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में परियोजना प्रभावित गांव हरनोड़ा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरनोड़ा महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से समा बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ममता ठाकुर अध्यक्ष संगिनी संघ ने संघ की सदस्यों और महिला मंडल हरनोड़ा की सदस्यों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हरनोड़ा पंचायत के प्रधान देशराज ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित रहे। महिला मंडल की सदस्यों ने स्वागत गीत पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसी कड़ी में महिलाओं ने देश भक्ति से प्रेरित एकल व समूहगान की प्रस्तुतियाें से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। हिमाचली लोकगीत, लोकनृत्यों और नाटी की रंगारंग प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि ममता ठाकुर एवं संगिनी संघ की सदस्यों ने महिला मंडल की सभी सदस्यों को एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन की ओर से एलईडी बल्ब उपहार स्वरूप भेंट किए। कार्यक्रम के अंत में सीएसआर कार्यकारी अक्सा नेहाद ने महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें