फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक साल बाद भी महिलाओं को नहीं मिला 1500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने समेत कई अन्य गारंटियां दी थीं। कांग्रेस की सरकार बने एक साल बीत रहा है, लेकिन हर माह 1500 रुपये को लेकर महिलाओं का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने जनता से वादाखिलाफी की है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बिलासपुर में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में शनिवार को मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैलजा शर्मा ने की। इस दौरान विधायक त्रिलोक जमवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। महिलाओं ने कहा कि मातृ शक्ति को धोखा देकर सरकार किस बात का जश्न मनाने जा रही है। प्रदेश सरकार के खिलाफ 11 दिसंबर को भाजपा के रोष दिवस में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने महिलाओं के हक में कई अहम फैसले लेने के साथ ही कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू कीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके विपरीत कांग्रेस ने हिमाचल में सत्ता प्राप्ति के लिए मातृ शक्ति को धोखा दिया। प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी एक साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। महिलाओं को धोखा देने का खामियाजा कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर और शहरी इकाई के अध्यक्ष मदन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें