फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरितल्यांगर में कार की टक्कर से महिला घायल, एम्स रेफर

Fri, 21 Nov 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद फरार हुआ चालक बाद में खुद पहुंचा थाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर हरितल्यांगर कस्बे के समीप कार की टक्कर से खुडाई गांव की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से महिला को तुरंत घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल एम्स में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निहारिका अपने परिजनों के साथ पालमपुर से अपने घर खुडाई लौट रही थी। हरितल्यांगर के पास उन्होंने थोड़ी देर के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान भोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने अचानक निहारिका को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक स्वयं थाने पहुंच गया और पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें