झंडूता बाजार में हुआ हादसा, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता बाजार में एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हादसे के समय महिला वापस घर जा रही थी। इसी बीच बाइक ने टक्कर मार दी। महिला के बयान पर झंडूता थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बयान में गांव बैहरन की एक महिला ने बताया है कि गत दिवस झंडूता बाजार गई थी। बाजार से खरीदारी कर जब वह वापस घर जा रही तो एक बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से उसे सिर और शरीर में चोटें लगी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा बाइक सवार अक्षित ठाकुर निवासी गेहड़वीं जिला बिलासपुर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।