शुक्रवार को अचानक लापता हो गई थी महिला
शनिवार को लुहणू घाट के पास मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर की एक महिला ने गोबिंद सागर झील में कूदकर जान दे दी। महिला शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गई थी। शनिवार को उसका शव लुहणू घाट के पास झील में मिला। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के मेन मार्केट निवासी मंजूरा बीबी (52) पत्नी अल्लाह दिता शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गईं। परिजनों ने हर संभव जगह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने लुहणू घाट के पास झील में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मंजूरा बीबी के परिजनों को भी बुलाया। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल कराया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में झील में कूदकर आत्महत्या करने का करने का मामला प्रतीत हो रहा है।