फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला पर राइफल से फायर करने का आरोप, बाल-बाल बची जान

Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडयालग गांव में चाचा ससुर पर लगा जानलेवा हमला करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने बंदूक कब्जे में ली, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडयालग (दधोल) गांव में एक महिला पर राइफल से गोली चलाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही चाचा ससुर पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पडयालग व बाड़ी गांव की सीमा पर स्थित घर में रहने वाली सपना कुमारी के बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सपना अपने बच्चों को स्कूल बस से उतारकर घर वापस लौट रही थी। महिला का आरोप है कि जैसे ही वह अपने घर के आंगन के पास पहुंची, तो उसके चाचा ससुर हेमराज ने उस पर राइफल से गोली चला दी। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और महिला को कोई शारीरिक चोट नहीं पहुंची। सपना कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी घटना के समय नशे में था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उस समय आरोपी ने शराब का सेवन किया था या नहीं। महिला ने यह भी बताया कि एक बार फायर करने के बाद आरोपी दोबारा राइफल में कारतूस डालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन परिवार के एक अन्य सदस्य ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के हाथ से राइफल छीन ली। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस वैध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है और घर से एक पुराना कारतूस भी जब्त किया गया है। आरोपी के नशे में होने के आरोपों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल महिला और उसके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। -विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें