फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनने से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कहा कि हिमाचल व विशेष कर बिलासपुर के लिए यह गर्व की बात है कि नड्डा को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा और देश दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होगा। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने परिश्रम और संगठन की कार्य कुशलता से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उनके नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। हिमाचल व विशेष कर बिलासपुर में विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें