फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से अवैध देसी शराब की दस पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान बकरोआ के पास एक जीप से अवैध शराब की दस पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। बकरोआ के पास खड़ी एक जीप एचपी-23ए-1575 की जांच की गई। इस दौरान गाड़ी से अवैध देसी शराब की 10 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने अवैध शराब को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी की पहचान रमन कुमार पुत्र सुनील गांव मालता डाकखाना फतेहपुर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें