फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल के 12 लोगों समेत कोरोना के 40 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। कोरोना का खतरा अब और बढ़ गया है। जिले में शुक्रवार को एक ही गांव के 12 लोगों समेत कोरोना के 40 नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव मामला की संख्या 294 हो गई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 40 नए मामले सामने आए हैं। एनटीपीसी कोलडैम टाउनशिप से 45 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 32 वर्षीय, शर्मा ढाबा बागी बनौला से 16 वर्षीय, गसौड़ से 54 वर्षीय, करोट से 60 वर्षीय, धरोटी से 40 वर्षीय, खल से 35, 32, 7, 6, 9, 32, 56, 45, 90, 58, 78, 34 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोट से 60, 20, 52 वर्षीय, घंडालवीं से 62 वर्षीय, झिडियां से 39, 14, 75 वर्षीय, धरोट से 50 वर्षीय, बंदवार से 68, 60 वर्षीय, गुंगरार से 20 वर्षीय, कोठी से 72, तलाई वार्ड नंबर-2 से 2, 10, 16 वर्षीय, नफरां से 48 वर्षीय, स्योथा से 47, 62 वर्षीय, गुवाओं से 39, 11 वर्षीय, समोह से 90 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन से 41 सैंपल लिए गए। इनमें 6 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 134 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें