फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो भाइयों सेे अवैध शराब की 72 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना पुलिस ने घाघस में कार सवार दो भाइयों से अवैध शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं। बरमाणा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार घागस के पास बरमाणा पुलिस टीम गश्त कर रही थी। हमीरपुर-शिमला राजमार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार नंबर एचपी 24 सी 3320 आई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की से अवैध शराब की छह पेटियां बरामद हुईं। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि कार सवारों की पहचान सुरजीत कुमार और संतोष कुमार गांव बरोग डाकघर दयोली के रूप में हुई है। आरोपी कोई लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर सके। इसके चलते बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें