फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ बच्चों समेत 75 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में आठ बच्चों समेत कोरोना के 75 नए मामले सामने आए हैं। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर और मंडी माणवां गांव में सबसे अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा जिले के कई गांवों के लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पंचायत चुनावों के बाद जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं 381 मामले एक्टिव हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना टेस्ट के लिए रैपिड एंटीजन से 230 सैंपल लिए गए। इनमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को आईजीएमसी भेजे गए सैंपलों में से 64 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों में फटोह से 64 वर्षीय व्यक्ति, जिला अस्पताल से 39 वर्षीय महिला कर्मचारी, रौड़ा सेक्टर से 72 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, सिनेमा कॉलोनी यूको बैंक से 29 वर्षीय कर्मचारी, पुलिस लाइन बिलासपुर से 55 वर्षीय कर्मचारी, कसोल घुमारवीं से 38 वर्षीय महिला, तलवाड़ा से 32 वर्षीय महिला, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
होटल हिल व्यू नौणी से 65 वर्षीय कर्मी, यूको बैंक झंडूता से 35 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर-3 हाउस नंबर 104 से 36 वर्षीय, 9 वर्षीय, 50 वर्षीय, 52 वर्षीय, 38, 40 वर्षीय, 5 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गुग्गा भटेड़ से 42, कोठी बताला से 5 वर्षीय, मंडी माणवां से 32 वर्षीय, 34 वर्षीय, 31 वर्षीय, 8 वर्षीय, 3 वर्षीय, 27 वर्षीय, 32 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। खल सलोआ से 48, 50, 80, सरन सलोआ से 13, 5, 28, गांधी रोपा से 72, धलेट से 2, 58, 71 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मजारी से 41, 19, 38, तैंथा घुमारवीं से 56, जामली से 19, अवारी से 22, 16, खरोटा से 21, फगोग से 50, 52, सिल्वीं से 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। मलराओं से 23, एसीसी बरमाणा से 43, फगोग से 82 और मंडी माणवां से 4 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक साथ इतने ज्यादा कोरोना के मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह कर रहा है। पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें