फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का एडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Wed, 24 May 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
एडीएम बिलासपुर को शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से सटी नौणी पंचायत के मंडी गांव में शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीण उग्र हो गए हैं। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने एडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। मगर एडीएम ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत करवाया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर उक्त क्षेत्र से ठेका हटा दिया जाएगा।

इसके बाद ग्रामीण वहां से हटने को तैयार हुए। इसके अलावा बुधवार को रजनीश ठाकुर की अध्यक्षता में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मंडी-भराड़ी गांव में जो शराब का ठेका खोला गया है, वह बिना किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि को बताए खुला है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेके के साथ ही कुटिया भी है। इस मामले में ग्रामीणों पर पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद चार मई को एडीएम बिलासपुर को भी मामले में प्रधान निर्मला राजपूत की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया था। मगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आठ मई को इस संबंध में सदर विधायक से भी लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। उन्होंने भी दो दिन के भीतर ठेका यहां से हटाने का आश्वासन दिया था। मगर इसके बावजूद शराब का ठेका यहां से नहीं हटा तो मजबूरी में ग्रामीणों को हड़ताल पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें