फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के डीएसपी की गाड़ी से उतारी बत्ती, काटा चलान

Fri, 19 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से गाड़ी पर बत्ती लगाकर चलने पर रोक के बावजूद पंजाब के एक अधिकारी गाड़ी पर निली बत्ती लगा कर मनाली जा रहे थे। इस दौरान बिलासपुर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निली बत्ती को कब्जे में लेकर गाड़ी का चालान भी काटा। यह अधिकारी अपने को मोहाली में डीएसपी बता रहे थे। इसके अलावा वीरवार शाम  को भी पुलिस ने संतरी बत्ती वाली गाड़ी को भी पकड़ा था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक इनोवा गाड़ी पीबी 12एन 3435 निली बत्ती लगा कर चंढीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी। इस दौरान बिलासपुर यातायात पुलिस ने कॉलेज चौक पर गाड़ी को रोककर बत्ती उतारने को कहा, लेकिन गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपने आपको मोहाली का डीएसपी बताते हुए कहा कि वह बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं।

इस पर यातायात पुलिस प्रभारी नंद लाल कटारिया ने कहा कि सरकार की ओर से बत्ती का प्रयोग करने पर रोक है। इसके बावजूद गाड़ी में सवार व्यक्ति यह सब मानने को तैयार नहीं था। इस पद पुलिस ने गाड़ी पर लगी बत्ती को कब्जे में लेकर चालान भी काट दिया। वहीं वीरवार शाम को ही बिलासपुर पुलिस ने एक गाड़ी को संतरी बत्ती के साथ पकड़ा था। पुलिस ने गाड़ी में लगी बत्ती को कब्जे में लेकर मौके पर चालान काटने के बाद ही गाड़ी को छोड़ा।  
विज्ञापन


यातायात प्रभारी नंद लाल कटारिया ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के बत्तियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसे में गाड़ी पर बत्ती लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें