फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, अस्पताल में एंबुलेंस पर गिरा पेड़

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में एंबुलेंस पर गिरे पेड़ को काटते कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार देर रात को तूफान चला और हलकी बूंदाबांदी हुई। शहर में कई जगह पेड़ गिर गए और फ्लैक्स उखड़ गए। जिला अस्पताल में एंबुलेंस पर पेड़ गिरने और उपायुक्त कार्यालय के गेट पर लगी फ्लैक्स गिरने से नुकसान हुआ है। तूफान के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

तूफान इतना तेज थ कि जिला अस्पताल में पेड़ जड़ से उखड़कर वहां खड़ी एंबुलेंस पर गिर गया।
इसके कारण एंबुलेंस का नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह पेड़ को हटाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी मशक्कत करते नजर आए। आम के पड़ों पर लगा बौर भी पूरी तरह से झड़ गया है। इसके कारण बागवानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें