फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को सुंदर, स्वच्छ बनाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर : कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, शहरवासियों से सुझाव लेकर उन्हीं के अनुसार होगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में कहा कि शहरवासियों के सुझाव लेकर उन्हीं के अनुसार काम किया जाएगा। हालांकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषभावना से काम करने के कारण शहर के विकास पर ग्रहण लग गया है, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार है। लिहाजा बिलासपुर शहर को आर्थिक रूप से मजबूत करके इसे नई पहचान दिलाने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से कम से कम एक बड़ा प्रोजेक्ट केंद्र को भेजकर उसे मंजूरी दिलाई जाएगी। कमल गौतम ने कहा कि कूड़े के निष्पादन की कारगर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कूड़े-कचरे के हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाएंगे। डंपिंग साइट में रीसाइक्लिंग मशीन काफी समय से काम नहीं कर रही है। उसे सुचारू तरीके से चलाया जाएगा, ताकि कचरे की रीसाइक्लिंग में कोई समस्या न हो। उन्होंने अध्यक्ष पद पर उनके ऊपर विश्वास जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व और साथी पार्षदों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें