- जुखाला स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जुखाला कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग सेल और सोशल साइंस सोसायटी ने आयोजित किया।
इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की। कार्यक्रम में सहायक प्रो.अमित कपिल, अमन शर्मा और दीपाली ने छात्रों को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों और समाजशास्त्र के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों का आगे की पढ़ाई और विभिन्न कॅरिअर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन किया। इससे छात्रों में जागरूकता और प्रेरणा का संचार हुआ। इस कार्यक्रम से छात्रों को न केवल कॅरिअर के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। बल्कि समाजशास्त्र के महत्व और उसकी विविधताओं के बारे में भी समझ विकसित हुई। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षिक और व्यावसायिक विकास में अहम योगदान देते हैं।