फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के 123 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
-एम्स को अभी तक नहीं मिला है गैस्ट्रोलॉजिस्ट
विज्ञापन

-17 अक्तूबर को एम्स में होंगे साक्षात्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट (नॉन आकादमिक)के 123 पद भरे जाएंगे। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। एम्स में 17 अक्तूबर को इसके लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए जानकारी साझा की गई है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर की ओर से 35 विभागों में यह पद भरे जा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से गैस्ट्रोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक सर्जरी सहित अन्य विभाग शामिल हैं। बता दें कि एम्स बिलासपुर में गैस्ट्रोलॉजी के अलावा अन्य सभी विभाग सेवाएं दे रहे हैं। इन विभागों में सीनियर रेजिडेंट की संख्या बढ़ाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू है। इसके अलावा एम्स की ओर से गैस्ट्रोलॉजी विभाग शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अधिसूचना के अनुसार मेडिकल गैस्ट्रोलॉजिस्ट-1, गैस्ट्रोलॉजिस्ट-1 और सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजी में दो पद भरे जाएंगे। हालांकि इससे पहले भी एम्स प्रबंधन की ओर से गैस्ट्रोलॉजी विभाग में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी हुई है, लेकिन इस विभाग में चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद ही यहां पर यह विभाग शुरू होगा। गैस्ट्रोलॉजी से संबंधित मरीजों को आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें