फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : पति ने नहीं दबाए पैर तो पत्नी ने की आत्महत्या, 2018 में किया था प्रेम विवाह, ये बात गुजरी नागवार

Sat, 22 Jun 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

लासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीमार पत्नी ने पति से पैर दबाने की गुजारिश की इस बीच पति देरी से पहुंचा तो नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीमार पत्नी ने पति से पैर दबाने की गुजारिश की इस बीच पति देरी से पहुंचा तो नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल भटगांव की रहने वाली सुशीला और ग्राम मोहतरा के रहने वाले भूपेंद्र साहू 2018 से बिलासपुर में रहकर सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे थे, कोचिंग में दोनों की पहचान हुई थी इस बीच उनका आपस में प्रेम हो गया और 2018 में दोनों ने मिलकर शादी कर ली जिनका एक तीन साल का बच्चा है।

पुलिस के मुताबिक देवरीडीह के तोरवा क्षेत्र मे रहने वाले दंपती  सुशीला पति भूपेंद्र साहू की गुरुवार रात तबीयत खराब हो गई पैर में दर्द होने पर महिला ने अपने पति भूपेंद्र से पैर दबाने के लिए कहा इस दौरान पति भूपेंद्र साहू बच्चों का मालिश कर रहा था जिसके कारण वह उसके पास जाने में समय लगने की बात कही जिस पर उसकी पत्नी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


पति भूपेंद्र जब कमरे में पहुंचा तो देखा की सुशीला ने फांसी लगा ली है। परेशान भूपेंद्र पत्नी को फंदे से उतार सीधे तोरवा स्थित अस्पताल लेकर पहुंच गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें