फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं में बारिश से मक्की की फसल खेतों में बिछी

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़गांव में भारी बारिश से तबाह हुइ मक्की की फसल। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। बारिश से बरठीं में मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। लगातार हो रही बारिश से फसल बरबाद होने लगी है। मक्की में लगा दाना खेतों में सड़ने लगा है। किसान पिछले चार महीने की मेहनत के बाद फसल को बरबाद होते देखकर बेचैन हैं।
विज्ञापन

विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बड़गांव, बरठीं, बलोह और सुन्हाणी के किसानों की मक्की की फसल भारी बारिश से तबाह हो गई है। 4 दिन इन क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश हो रही है। रेतीली जमीन होने के कारण बारिश के कारण मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। क्षेत्र के किसानों चिरंजी लाल, शमशेर सिंह, रमेश कुमार, रामेश्वर कौशल, तरसेम सिंह, करतार सिंह, हरि सिंह ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, रणजीत सिंह, सुनीत सिंह, हंसराज गौतम, ऋषि राम गौतम, प्रकाश चंद गौतम, राजेश गौतम, प्यारेलाल, देवराज गौतम, सुनील सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्यों ने बताया कि दो दिन से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण आधे से ज्यादा मक्की की फसल तबाह हो चुकी है। उन्होंने बताया कि तूफान और बारिश के कारण मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। तिलहनी फसलों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से फसलों का मुआयना करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें