फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भटेड कस्बे और हरिजन बस्ती में पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति बंद

Thu, 30 Jan 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं, बच्चों को दूर लगे हैंडपंप से लाना पड़ रहा पानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत भटेड कस्बे और नजदीकी हरिजन बस्ती में पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लोग जल संकट के कारण जीवन यापन में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को दिन भर रोजमर्रा के काम छोड़कर पानी ढोना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अनिशा शर्मा, दिनेश, सुंदर राम, रतनलाल, सुनील, सूरत राम, निक्का राम आदि ने बताया कि नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपक रही है। पानी की कमी के कारण उनका दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विशेष कर महिलाएं और बच्चे, जो पानी की आपूर्ति पर निर्भर होते हैं, उन्हें दूर दराज लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि शारीरिक थकावट भी हो रही है। पानी की आपूर्ति को लेकर संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसके कारण स्थानीय जनता में असंतोष बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। लोग बार-बार जल आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है। लोगों ने कहा कि आजकल शादियों के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान घरों में हो रहे हैं, जिसके लिए लोगों को पानी खरीद कर टैंकरों में लाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द भटेड़ कस्बे और साथ लगती हरिजन बस्ती में पानी की व्यवस्था सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

जल शक्ति विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने कहा कि भटेड़ से देहलवीं सडक़ विस्तारीकरण के चलते कुछ जगहों पर पानी की पाइपें क्षतिग्रत हुई हैं। अधिकांश क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। भटेड़ कस्बा और हरिजन बस्ती में भी जल्द पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें