फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शक्तिपीठ श्री नयना देवी में फिर लगा पानी पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग, 25 दिनों में 10 दिन ठप रही आपूर्ति, जनता में भारी रोष
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र, वैकल्पिक जलस्रोत नहीं, विभाग की सप्लाई पर है निर्भरता

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। धार्मिक नगरी श्री नयना देवी जी में पेयजल संकट एक बार फिर विकराल रूप धारण कर चुका है। हालात ऐसे हैं कि बीते दो दिन से लोगों को एक-एक बूंद भी पीने का पानी नसीब नहीं हुआ है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर लग रहे पानी के ब्रेक से स्थानीय लोग पूरी तरह परेशान और आक्रोशित हैं। यह संकट पहली बार नहीं है, बल्कि अब यह एक नियमित समस्या बनता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में 13 जनवरी को भी चार दिन तक पानी की सप्लाई बाधित रही थी। इससे पहले नववर्ष मेले से ठीक पहले भी चार दिन तक लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा था। हालात यह हैं कि पिछले 25 दिन में करीब 10 दिन पानी की आपूर्ति ठप रही, जो विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। नगर परिषद नयना देवी जी सहित आसपास की लगभग आधा दर्जन पंचायतें इस पेयजल संकट से सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। लोगों का कहना है कि नयना देवी जी भौगोलिक दृष्टि से पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और यहां पीने के पानी का कोई वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर विभाग की ओर से पानी की सप्लाई रोक दी जाती है तो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाती है। घरों में इतनी अधिक जल संग्रहण क्षमता नहीं होती कि चार-चार दिन तक पानी बचाकर रखा जा सके। अलकेंद्र भूषण, अमित शर्मा, राजेश कुमार, गौरव शर्मा, भारत भूषण शर्मा, श्रीकांत सहित अन्य लोगों का कहना है कि अगर सर्दियों में ही विभाग की यह हालत है तो आने वाली गर्मियों में हालात कितने भयावह होंगे, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
घिसे-पिटे बहानों से ऊबी जनता
लोगों का आरोप है कि हर बार विभाग की ओर से वही पुराने बहाने सामने आते हैं। पाइप फट गया, ट्रांसफार्मर खराब हो गया, मोटर खराब हो गई, पंप में दिक्कत आ गई, बिजली कट लग गया। इन बहानों से अब जनता पूरी तरह ऊब चुकी है।
विज्ञापन

इनसेट
भारी बिल, लेकिन सुविधा नहीं
लोगों ने सरकार से सवाल किया है कि जब उन्हें हर महीने भारी-भरकम पानी के बिल थमाए जा रहे हैं, तो बार-बार पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर क्या इन बिलों में भी कोई कटौती की जाएगी? लोगों का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करे और मूलभूत सुविधा से वंचित रखने के कारणों की जवाबदेही तय की जाए।
कोटस
दबट में पंप में खराबी आने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है। जल्द पंप को ठीक कर लिया जाएगा। बुधवार से लोगों को पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-सुरेश पुरी,सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग बस्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें