फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में लिफ्ट, रैंप सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, गंभीर मरीजों के लिए आसान नहीं सीढ़ियां चढ़ना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने सिविल अस्पताल घुमारवीं में बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी व्यक्त की है। सभा ने लिफ्ट व रैंप सुविधाओं को शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सभा के प्रधान रूपलाल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश कुमार कैंथ, उप प्रधान हेमराज महाजन व प्रकाश महाजन, महासचिव देवराज चंदेल और मुख्य सलाहकार रामलाल शर्मा ने कहा कि सिविल अस्पताल घुमारवीं का ओपीडी भवन तीन मंजिला है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीसरी मंजिल तक विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी संचालित होती हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े अस्पताल में आज तक न तो लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और न ही रैंप की उचित व्यवस्था है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और गंभीर रूप से असहाय मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जिन मरीजों के लिए सीढ़ियां चढ़ना संभव नहीं है, उन्हें ऊपरी मंजिलों पर स्थित ओपीडी तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। न तो व्हीलचेयर पर मरीजों को ले जाने के लिए रैंप की व्यवस्था है और न ही किसी वैकल्पिक सुविधा का प्रावधान किया गया है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को मजबूरी में जोखिम उठाकर सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। वरिष्ठ नागरिक सभा ने बताया कि कई बार बुजुर्ग मरीजों को परिजन गोद में उठाकर या सहारे से ऊपर की मंजिलों तक ले जाने को मजबूर होते हैं। सभा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अस्पताल में लिफ्ट और रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं शीघ्र शुरू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें