फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचायत स्तर पर होगी पेयजल की जांच

Sat, 16 Jan 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच विभाग ने पानी की जांच को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी है। लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए अब हर पंचायत में पानी की शुद्धता की जांच होगी। इसके लिए विभाग ने बिलासपुर जिला की 151 पंचायतों में वाटर टेस्टिंग किटें आवंटित कर दी हैं। साथ ही टेस्टिंग केमिकल भी उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन


ताकि पानी की शुद्धता की गहनता से जांच हो सके। इसके तहत पंचायत स्तर पर तैनात विभाग के वाटर गार्ड पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पानी की जांच करेंगे।

वाटर टेस्टिंग किटों से पानी की जांच करके सैंपल लैब में भेजा जाएगा, जहां इसकी शुद्धता की जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह वाटर टेस्टिंग किटें एक वर्ष तक चलती हैं।
विज्ञापन


पानी की जांच में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि किटों का सही उपयोग हो सके।

गौरतलब है कि ग्रामीण स्तर पर गंदे पानी की समस्या अधिक रहती है। इससे कई बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। पानी की शुद्धता जांचने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।

इसके तहत लाखों रुपये से वाटर टेस्टिंग किटें पंचायत स्तर पर उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि लोगों को शुद्ध और साफ पानी मुहैया हो सके।

उपलब्ध करवा दी गई हैं किटें : शर्मा
आईपीएच विभाग बिलासपुर अधिशासी अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि जिला भर की 151 पंचायतों को वाटर टेस्टिंग किटें उपलब्ध करवा दी गई हैं। इससे पानी की शुद्धता की पंचायत स्तर पर ही जांच हो सकेगी। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें