फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डोहरू गांव के ग्रामीणों पीने के पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा की जरूरतों के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाने को मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील की पडयालग पंचायत के डोहरू गांव में कई परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का समापन नहीं हुआ है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ठंड के मौसम में पानी दूर से ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले दो से तीन साल से नल सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

डोहरु गांव के धर्म सिंह, लेखराम, विशन दास, प्रकाश चंद, सिमरो देवी, कृष्ण चंद आदि ने कहा कि ऊंची पहाड़ी पर जंगल के बीचोबीच बसे डोहरू गांव में पानी की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग ने जो नल लगाए हैं उनमें पानी नहीं आ रहा है। आजकल जब पानी की कोई कमी खड्डों में नहीं है तब भी पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है। जल जीवन मिशन के तहत पूर्व में विभाग ने सौ-सौ रुपये जमा कर फार्म भरवाए थे, जिसके बाद गांव के कुछ परिवारों को नए नल लगाने की बात कही गई थी। लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी नए कनेक्शन नहीं लगाए गए। पुराने नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक डोहरू ऐसा गांव है जहां भौगोलिक परिस्थितियां सही नहीं हैं। गांव में पानी का टैंकर नहीं पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पानी की सप्लाई दी जाए। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित चंदेल ने कहा कि पानी की समस्या हल की जाएगी। वीरवार को विभाग के कर्मचारी गांव भेजे जाएंगे। पाइप न होने के कारण नए कनेक्शन नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें